Amit Shah Exclusive Interview: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस का धुआंधार कैंपेन जारी है. इस बीच अमित शाह ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि बीजेपी कर्नाटक में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी.
उन्होंने यादगिरी में बीजेपी विधानसभा उम्मीदवार वेंकटरेड्डी मुद्गल के पक्ष में रोड शो के दौरान कहा कि पिछले चार साल में बीजेपी सरकार ने मोदी सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारा है. एक बहुत बड़ा वोट बैंक लाभार्थियों का बना है. अमित शाह ने कांग्रेस के जीत के दावे पर कहा कि लोगों के मूड को देखिए. कार्यक्रम में जनसैलाब है. पीएम मोदी के नेतृत्व में यहां डबल इंजन की सरकार बनेगी.