Hariyali Teej 2025 Kab Hai: सावन में कब है हरियाली तीज, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व

Hariyali Teej 2025 Kab Hai: हरियाली तीज का व्रत सावन महीने में रखा जाता है. इस व्रत के दौरान विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और सलामती की प्रार्थना करती है. जानें हरियाली तीज से जुड़ी संपूर्ण जानकारी.

Continues below advertisement

Hariyali Teej 2025 Kab Hai: सावन हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण महीना है जोकि भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित होता है. इसी के साथ सावन में कई पर्व-त्योहार भी पड़ते हैं. सावन महीने में ही 'हरियाली तीज' का पर्व भी मनाया जाता है. यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास महत्व रखता है, जिसका इंतजार महिलाओं को पूरे साल होता है. आइए जानते हैं 2025 में कब है हरियाली तीज.

Continues below advertisement

हरियाली तीज 2025 डेट (Hariyali Teej 2025 Date)

सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सलामती के लिए व्रत रखती हैं. वही कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे वर की कामना के साथ यह व्रत रखती हैं. पंचांग के मुताबिक इस साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 26 जुलाई को रात 10:41 पर होगी जिसका समापन अगले दिन 27 जुलाई को रात 10:41 पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 27 जुलाई को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाएगा.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola