Drishyam 2 की शूटिंग के दौरान अजय देवगन की एक शरारत ने कर दिए थे हर किसी के रौंगटे खड़े, इशिता दत्ता ने सुनाया किस्सा

AFTAB JI

Continues below advertisement

Ajay Devgn Prank Scared Drishyam 2 Crew: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दृष्यम 2' (Drishyam 2) जल्द ही रिलीज होने जा रही हैं. इन दिनों फिल्म से जुड़े सभी सितारे इसके प्रमोशन में जुटे हैं. वहीं फिल्म में अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता (Ishita Dutta) ने शूटिंग के दौरान के कुछ किस्से सुनाते हुए, अजय देवगन के उस प्रैंक का भी जिक्र किया जिसने सेट पर मौजूद हर किसी को डरा दिया था. 

Continues below advertisement

इशिता दत्ता ने सुनाया अजय देवगन से जुड़ा किस्सा

बता दें अजय देवगन शूटिंग के दौरान सेट पर जमकर मस्ती करते हैं. अपने साथियों के साथ मजाक करना उनकी आदत में शुमार है. ऐसे ही कुछ प्रैंक उन्होंने 'दृष्यम 2' की शूटिंग के दौरान भी किया जिसका खुलासा उनकी फिल्मी बेटी इशिता दत्ता ने किया है. सेट पर हुई मस्ती को याद करते हुए इशिता ने दैनिक भास्कर को बताया, 'हमेशा की तरह वो 'दृश्यम 2' के सेट पर मजाक करते थे. हम एक गाने की शूटिंग कर रहे थे और अचानक हमने देखा कि कोई समुद्र में डूब रहा है. हम सभी डर गए लेकिन बाद में हमें एहसास हुआ कि ये एक शरारत थी जो अजय सर ने उस व्यक्ति के साथ मिलकर की थी.'

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola