Kolkata News: कोलकाता के आसमान में अचानक ऐसा क्या दिखा, जिससे उड़ गई पुलिस की नींद
Kolkata News: कोलकाता के आसमान में अचानक ऐसा क्या दिखा, जिससे उड़ गई पुलिस की नींद, कोलकाता के आसमान में अचानक ऐसा क्या दिखा, जिससे उड़ गई पुलिस की नींद
Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी में कोलकाता में रात के समय आसमान में ड्रोन जैसी कई वस्तुएं मंडराती हुई देखी गईं, जिसके बाद पुलिस ने जासूसी की आशंका सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सोमवार रात को हेस्टिंग्स क्षेत्र, विद्यासागर सेतु और मैदान के ऊपर कम से कम आठ से 10 ऐसी संदिग्ध वस्तुएं उड़ती हुई पाई गईं.
घटना पर केंद्र ने बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट
Trending News
राज्य प्रशासन के एक वरिष्ठ नौकरशाह ने बताया कि केंद्र ने भी इस घटना पर पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है. हेस्टिंग्स थाने के कर्मियों ने सबसे पहले ड्रोन जैसी दिखने वाली इन उड़ती हुई वस्तुओं को देखा. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ये ड्रोन जैसी वस्तुएं सोमवार देर रात दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला की दिशा से उड़ती देखी गईं. ड्रोन जैसी ये वस्तुएं हेस्टिंग्स क्षेत्र, सेकंड हुगली ब्रिज (विद्यासागर सेतु) और फोर्ट विलियम (सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय) के ऊपर मंडराती दिखीं.’’