मथुरा में अयोध्या वाली 'गलती' नहीं दोहराएगी यूपी सरकार? सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा ऐलान
Lok Sabha Election 2024 में फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हारने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार अब हर कदम फूंक-फूंक कर रखी है.
Continues below advertisement
img
UP News: उत्तर प्रदेश स्थित मथुरा में बिहारीजी मंदिर कॉरिडोर बनाने की तैयारियां हो रहीं हैं. इस बीच इसका जमकर विरोध भी हो रहा है. लोगों को इस बात का डर है कि कॉरिडोर बनने से उनके जीवन और आजीविका पर संकट आ जाएगा. लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट हारने के बाद योगी सरकार भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. जून 2024 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में जब बीजेपी के लल्लू सिंह फैजाबाद सीट से हारे तो यह कहा जाने लगा कि विकास के नाम पर जैसी तोड़फोड़ अयोध्या और उसके आसपास की गई उसकी नाराजगी के परिणामस्वरूप जनता ने चुनाव में अपना फैसला दिया.
Continues below advertisement