TEST
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी ने सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया है. इस पर आप सांसद संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी.
Continues below advertisement
img
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को सीएम चेहरा घोषित करने से महाविकास अघाड़ी का फायदा होगा. एबीपी माझा से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे की पार्टी को तोड़ा गया, शरद पवार के विधायकों तोड़ा गया और सरकार बनने के बाद बीजेपी ने महाराष्ट्र के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार किया. इन बातों को लेकर महाराष्ट्र की जनता में नाराजगी है. बता दें कि महाविकास अघाड़ी ने सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया है. चुनाव बाद इसका फैसला होगा.
Continues below advertisement