David Warner Missing Hyderabad: डेविड वॉर्नर (David Warner) ऑस्ट्रेलिया के ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्हें भारत में खूब पसंद किया जाता है. सिर्फ भारतीय फैंस ही वॉर्नर को पसंद नहीं करते हैं, बल्कि उन्हें खुद भी भारत से काफी लगाव है. वॉर्नर को अक्सर सोशल मीडिया पर भारतीय गानों पर वीडियो बनाते हुए देखा जाता है. अब वॉर्नर एक बार फिर भारत को याद करके इमोशनल होते हुए दिखाई दिए. वॉर्नर को हैदराबाद की याद आई.