जब न्यूजीलैंड के खिलाफ यूसुफ ने तूफानी पारी से टीम इंडिया को दिलाई जीत, जड़ा था नाबाद शतक

DHANUSH BHAI

Continues below advertisement

Yusuf Pathan Birthday Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी यूसुफ पठान का करियर दमदार रहा. बतौर ऑलरआउंडर उन्होंने टीम इंडिया के लिए कई अहम मुकाबलों में अच्छा परफॉर्म किया. यूसुफ ने इंटनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया. वे आज (17 नवंबर) अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर पढ़िए उनके शतक की दिलचस्प कहानी, पठान ने एक मैच में भारत को शानदार जीत दिलाई थी.

Continues below advertisement

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम साल 2010 में भारत दौरे पर थी. इस दौरान वनडे सीरीज खेली गई. सीरीज का चौथा मैच बैंगलोर में खेला गया. इसमें न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया के लिए गौतम गंभीर और पार्थिव पटेल ओपनिंग करने आए. गंभीर 27 रन बनाकर आउट हुए. जबकि पार्थिव ने अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 53 रनों की पारी खेली. विराट कोहली बना खाता खोले आउट हो गए.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola