यूपी के सहारनपुर में बिजली बिल न जमा करने वालों के जला दिए जाएंगे घर? सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर का बयान वायरल
Saharanpur Viral Video: सोशल मीडिया पर सहारनपुर बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के मीटिंग की एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें सुपरिटेंडेंट इंजीनियर-2 तुगलकी आदेश देते हुए सुना जा सकता है.
Continues below advertisement
Background
Saharanpur News Today: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें सहारनपुर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर-2 धीरज जयसवाल को एक विवादित बयान देते सुना जा सकता है.
इस वीडियो से बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल ये वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. सुपरिटेंडेंट इंजीनियर-2 धीरज जयसवाल के इस बयान को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
Continues below advertisement