एअर इंडिया ने पूरी की बोइंग 787 के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच, कहा - 'कोई दिक्कत नहीं'
एअर इंडिया ने अपने बेड़े में शामिल सभी बोइंग 787 और बोइंग 737 एयरक्राफ्ट्स के फ्यूल कंट्रोल स्विच (FCS) के लॉकिंग
Continues below advertisement
img
एअर इंडिया ने अपने बेड़े में शामिल सभी बोइंग 787 और बोइंग 737 एयरक्राफ्ट्स के फ्यूल कंट्रोल स्विच (FCS) के लॉकिंग सिस्टम की जांच पूरी कर ली है. उसने मंगलवार को कहा कि फ्यूल कंट्रोल स्विच में किसी तरह की दिक्कत नहीं मिली है. नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सुरक्षा के लिहाज से एयरक्राफ्ट्स की जांच को लेकर निर्देश दिए थे. एयरलाइन ने कहा कि DGCA के निर्देश के मुताबिक ही जांच की गई है.
Continues below advertisement