Air India: नए वेतन स्ट्रक्चर से नाखुश पायलट्स यूनियन के कानूनी नोटिस पर एयर इंडिया करेगी हाउन हाल, चिंताओं को दूर करने की कवायद
Air India News: पायलट्स और मैनेजमेंट के बीच विवाद का जड़ 40 घंटे का फ्लाइंग अलाउंस है जो महामारी से पहले 70 घंटे हुए करता था.
Continues below advertisement
ABP Live
Air India Update: टाटा समूह की एयरलाइंस एयर इंडिया कर्मचारियों के लिए सर्विस के टर्म्स और कंडीशन में प्रस्तावित बदलाव को लेकर कर्मचारियों की चिंताओं को दूर करने के लिए टाउन हाल मीटिंग करने जा रही है. एयर इंडिया के सीईओ कैम्पबेल विलसन समेत टॉप एग्जीक्यूटिस इस टाउन हाल में हिस्सा लेंगे जो 25 अप्रैल 2023 को शाम 4 बजे से आयोजित की जाएगी. इससे पहले टाटा की दूसरी एयरलाइंस एआईएक्स कनेक्ट के कर्मचारियों के साथ ही 22 अप्रैल को ऐसी ही बैठक हुई थी.
Continues below advertisement