एक्सप्लोरर
Army Truck Caught Fire: पुंछ-जम्मू हाईवे पर सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, आग लगने से 5 जवान शहीद
Poonch Terrorist Attack: सेना ने गाड़ी में लगी आग के बाद बयान जारी किया है और इसे आतंकी हमला बताया है.

Army Truck Caught Fire: पुंछ-जम्मू हाईवे पर सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, आग लगने से 5 जवान शहीद
Background
Army Truck Fire: पुंछ-जम्मू हाईवे पर गुरुवार (20 अप्रैल) को सेना की एक गाड़ी में आग लग गई. सेना ने इसे आतंकी हमला बताया है. पीआरओ डिफेंस जम्मू ने कहा कि पुंछ (Poonch) जिले में सेना (Indian Army) के एक ट्रक में आग लगने से सेना के पांच जवान शहीद हो गए. घटना भाटा धुरियान इलाके में हाईवे पर हुई. वहीं सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने इस घटना को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ब्रीफ किया है.
आर्मी ने कहा ''जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच चल रहे सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की. आतंकवादियों की तरफ से ग्रेनेड के संभावित हमले के कारण वाहन में आग लग गई.''
Load More
Tags :
Astro New Update












