Operation Bhedia: बहराइच में भेड़ियों के हमले में 50 घायल, आज भी तीन हुए शिकार, जानें- अभी तक क्या- क्या हुआ?
Bahraich Bhedia News: बहराइच जिले के महसी तहसील क्षेत्र में कई दिनों से भेड़ियों ने तबाही मचा रखी है. रविवार को भी भेड़िये के हमले में एक मासूम की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. वहीं अब तक करीब 10 से ज्यादा लोगों की मौत भेड़िये की हमले में हो चुकी है. भेड़िए के आए दिन हो रहे हमलों में करीब 50 लोग घायल भी हैं. भेड़िये को पकड़ने के लिए ड्रोन, पिंजरा और जाल तीनों लगे हैं लेकिन अभी तक वह वन विभाग की गिरफ्त से दूर है.
बहराइच डीएम मोनिका रानी ने सोमवार को मौजूदा हालात और घायलों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया, 'यह घटना टेपरा गांव की है. महिला घायल हुई है और उसका इलाज चल रहा है. भेड़िया 5-6 दिन बाद अपनी गतिविधियां शुरू करता है, यह एक अलग गांव है.'
Trending News
डीएम मोनिका रानी ने कहा, 'इस ऑपरेशन में सबसे बड़ी बाधा हर बार एक नया गांव चिह्नित होना है. वन विभाग भेड़ियों को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रहा है.' वहीं CHC प्रभारी महसी ने बताया, 'कल देर रात भेड़िये के हमले में तीन साल की बच्ची की मौत हो गई और दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं.'
(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)