Cigarette Price Increase: सिगरेट पीना वैसे तो सेहत के लिए बेहद हानिकारक है, लेकिन बावजूद इसके कश लगाने वालों की कोई कमी नहीं है. सिगरेट के इन्हीं शौकीनों को जल्द ही बड़ा झटका लगने वाला है क्योंकि 1 फरवरी, 2026 से  सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला जैसे तम्बाकम उत्पादों पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के सरकार के फैसले के बाद कई बड़े ब्रांड्स के सिगरेट अब महंगे होने वाले हैं. इनमें Gold Flake, Classic और  Classic Connect शामिल हैं.

आने वाले समय में इनकी कीमतों में 19-41 परसेंट तक की छलांग आ सकती है. नए शिपमेंट के बाद रिटेल मार्केट में सिगरेट की कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि कुछ दुकानदारों ने अभी से ही मौजूदा स्टॉक को ज्यादा रेट पर बेचना शुरू कर दिया है. 

Continues below advertisement

Continues below advertisement