Explained: क्‍या होता है कम्‍प्रेस्‍ड बायो गैस, सरकार क्यों कर रही इस पर फोकस, क्‍या सस्ता हो जाएगा ईंधन?

Compressed Bio Gas Benefits: कम्प्रेस्ड बॉयोगैस एक एक नए तरह का ईंधन है, जो कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस और सीएनजी जैसे फ्यूल पर निर्भरता को कम कर देगा. साथ ही इससे कॉर्बन का भी उत्सर्जन नहीं होगा.

Continues below advertisement

 

Continues below advertisement

Compressed Bio Gas: पेट्रोलियम मंत्रालय कम्प्रेस्ड बायो गैस के रूप में ईंधन के नए अवसर तलाश रहा है. मंत्रालय की ओर से कई राज्यों में कंप्रेस्ड बायो गैस लगाने की योजना बनाई गई है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने एक बयान में कहा है कि जैव ईंधन के क्षेत्र में 2030 तक 20 फीसदी की ग्रोथ का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन इसे घटाकर अभी 2025 कर दिया गया है. 

केंद्र सरकार की ओर से दो दिन का कम्प्रेस्ड बायो गैस का वैश्विक सम्मेलन सोमवार से नई दिल्ली में आयोजित किया गया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि इस सम्मेलन का विषय सुदृढ़ सीबीजी फाउंडेशन और विकास के लिए प्रगतिशील नीतिगत ढांचे की आवश्यकता है. इसका उदेश्य भारत सरकार द्वारा किए गए उपायों और उन क्षेत्रों की पहचान करना, जहां इसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता है. आपके मन में भी ये सवाल होगा कि कम्प्रेस्ड बायो गैस क्या है और सरकार इसपर इतना फोकस क्यों कर रही है? इससे लोगों को क्या लाभ मिलेगा? 

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola