Nandini Vs Amul: 10 मई 2023 को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा लेकिन उसके पहले कर्नाटक में अमूल ब्रांड की एंट्री प्रदेश में सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बन चुका है. कर्नाटक में स्थानीय दूध और डेयरी ब्रांड नंदिनी बेहद लोकप्रिय है. लेकिन अमूल के एंट्री के एलान के बाद से कांग्रेस और बीजेपी के बीच चुनावी घमासान शुरू हो चुका है. नंदिनी का कर्नाटक के दूध और डेयरी मार्केट में वर्चस्व है.