Ethanol Fuel Car: 29 अगस्त को लॉन्च होगी 100 प्रतिशत एथेनॉल से चलने वाली कार, नितिन गडकरी करेंगे शुरुआत
Nitin Gadkari ने यह भी जानकारी दी कि 65,000 करोड़ रुपये की विभिन्न सड़क परियोजनाएं इस साल के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है, जिसमें द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण भी शामिल है.
Continues below advertisement
img
Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि 29 अगस्त को वह टोयोटा की 100 प्रतिशत एथेनॉल-ईंधन से चलने वाली इनोवा कार का अनावरण करेंगे. वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले और हरित वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए एक कदम बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्री ने पिछले साल हाइड्रोजन से चलने वाली कार टोयोटा मिराई को लॉन्च किया था. पीटीआई के हवाले से आई खबर के अनुसार, गडकरी ने दिल्ली में मिंट सस्टेनेबिलिटी समिट को संबोधित करते हुए कहा, 29 अगस्त को मैं 100 प्रतिशत एथेनॉल पर लोकप्रिय (टोयोटा) इनोवा कार लॉन्च करने जा रहा हूं. यह कार दुनिया की पहली BS-VI (स्टेज-II), इलेक्ट्रीफाइड फ्लेक्स-फ्यूल कार होगी.
Continues below advertisement