×

एक्सप्लोरर

Rahu Ketu: कालसर्प योग से पीड़ित व्यक्ति को 42 साल तक संघर्ष करना पड़ता है, ऐसे बनता है ये अशुभ योग

Kalsarp Yoga: राहु और केतु को ज्योतिष शास्त्र में पाप ग्रह माना गया है. राहु-केतु के कारण जन्म कुंडली में कालसर्प योग और पितृदोष जैसे खतरनाक योगों का निर्माण होता है.

Kalsarp Yoga: राहु और केतु को पाप ग्रह होने का दर्जा प्राप्त है. राहु-केतु एक ही राक्षस के दो भाग हैं. यानि सिर को राहु और धड़ को केतु माना गया है. यानि राहु के पास धड़ नहीं है और केतु के पास अपना मस्तिष्क नहीं है. इनकी आकृति सर्प की तरह बताई गई है. जिस प्रकार से सर्प व्यक्ति को जकड़ लेता है और उससे छुटकारा पाना कभी कभी मुश्किल हो जाता है उसी प्रकार से जब इन दोनों ग्रहों की स्थिति जन्म कुंडली में अशुभ होती है या फिर इनसे कालसर्प और पितृदोष का निर्माण होता है तो व्यक्ति को कई प्रकार के कष्टों का सामना करना पड़ता है.

राहु- केतु कौन हैं? पौराणिक कथा के अनुसार स्वर्भानु नाम का एक राक्षस था. राहु केतु इसी राक्षस के दो अलग अगल हिस्से हैं. कथा के अनुसार जब देवता और असुरों के मध्य समुद्र मंथुन की प्रक्रिया चल रही थी. समुद्र मंथन से अमृत कलश निकला. अमृत पीने के लिए देवता और असुरों में युद्ध की स्थिति की पैदा हो गई है. युद्ध की स्थिति को टालने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप लिया और देवताओं को अमृत पान कराना आरंभ कर दिया. स्वर्भानु नाम के असुर ने देवताओं की चाल को समझ लिया और भेष बदलकर स्वर्भानु देवताओं की पंक्ति में जाकर बैठ गया. इस प्रकार से स्वर्भानु ने भी अमृत पान कर लिया, लेकिन ऐन वक्त पर चंद्रमा और सूर्य ने इसकी जानकारी भगवान विष्णु को दे दी. भगवान ने फौरन अपने सुर्दशन चक्र से इस असुर की गर्दन धड़ से अलग कर दी. अमृत की बूंदें गले से नीचे उतरने के कारण इसकी मृत्यु नहीं हुई. इस प्रकार से सिर वाला हिस्सा राहु बना और धड़ का हिस्सा केतु कहलाया. सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को लेकर कहा जाता है कि राहु और केतु इस घटना का बदला लेने के लिए समय समय पर सूर्य और चंद्रमा पर आक्रमण करते हैं. जिसके कारण ग्रहण की स्थिति उत्पन्न होती है.

कालसर्प योग कैसे बनता है? जन्म कुंडली में राहु और केतु के मध्य जब सभी ग्रह आ जाते हैं तो कालसर्प योग का बनता है. ज्योतिष शास्त्र में 12 प्रकार के कालसर्प योग बताए गए हैं. जिन्हें अनंत काल सर्प योग, कुलिक काल सर्प योग, वासुकी कालसर्प योग, शंखपाल कालसर्प योग, पदम् कालसर्प योग, महापद्म कालसर्प योग, तक्षक काल सर्पयोग, कर्कोटक कालसर्प योग, शंख्चूर्ण कालसर्प योग, पातक काल सर्पयोग, विषाक्त काल सर्पयोग और शेषनाग कालसर्प योग कहा जाता है.

कालसर्प योग का फल ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प योग होता है उसे जीवन के 42 वर्षों तक संघर्ष करता है राहु-केतु का यदि समय समय पर उपाय नहीं किया जाए तो व्यक्ति 42 वर्षों तक जीवन में सफल होने के लिए संघर्ष करता है.

पितृदोष का निर्माण कैसे होता है? जन्म कुंडली का नवां घर पिता का घर माना गया है. इसे भाग्य भाव भी कहते हैं. कुंडली के इस घर को शुभ माना गया है. इस भाव को धर्म का भाव भी कहा गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब नवम भाव में सूर्य, राहु या केतु विराजमान हो जाएं तो, पितृ दोष नाम का अशुभ योग बनता है. वहीं सूर्य और राहू जिस भी भाव में बैठते हैं तो इससे उस भाव के सभी फल नष्ट हो जाते हैं और एक प्रकार से पितृ दोष की स्थिति बनती है. पितृ दोष के कारण कभी कभी व्यक्ति को मृत्यु तुल्य कष्ट भी उठाने पड़ते हैं. भगवान शिव और गणेश जी की पूजा करने से राहु और केतु शांत होते हैं.

Shubh Vivah Muhurat 2021: इस वर्ष मई माह में निकल रहे हैं विवाह के सभी अधिक मुहूर्त, जानें तिथियां

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
Train News: ट्रेन के AC कोच में सफर करने वाले ध्यान दें! चादर-कंबल घर ले गए तो हो सकती है कार्रवाई, जान लें नियम
Train News: ट्रेन के AC कोच में सफर करने वाले ध्यान दें! चादर-कंबल घर ले गए तो हो सकती है कार्रवाई, जान लें नियम
इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
मिजोरम: कोलासिब में रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत
Death

वीडियो

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
08 july 2026
न्यूजीलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, भारत के 1000 रुपये से क्या-क्या खरीद सकते हैं यहां?
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
7 जिलों को मिली हिल काउंसिल; स्थानीय संगठनों ने खोला मोर्चा
7 जिलों को मिली हिल काउंसिल; स्थानीय संगठनों ने खोला मोर्चा
सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
Train News: ट्रेन के AC कोच में सफर करने वाले ध्यान दें! चादर-कंबल घर ले गए तो हो सकती है कार्रवाई, जान लें नियम
Train News: ट्रेन के AC कोच में सफर करने वाले ध्यान दें! चादर-कंबल घर ले गए तो हो सकती है कार्रवाई, जान लें नियम
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
Cellular या Wi-Fi Calling! किसे इस्तेमाल करने में ज्यादा बैटरी खर्च होती है? ज्यादातर यूजर्स नहीं जानते सच्चाई
Cellular या Wi-Fi Calling! किसे इस्तेमाल करने में ज्यादा बैटरी खर्च होती है? ज्यादातर यूजर्स नहीं जानते सच्चाई
हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 जिलों को मिली हिल काउंसिल; स्थानीय संगठनों ने खोला मोर्चा
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 जिलों को मिली हिल काउंसिल; स्थानीय संगठनों ने खोला मोर्चा
BJP के पास 207, TMC के पास 80, कांग्रेस के पास 2, हुमायूं कबीर की पार्टी को 2 और CPI-AISF के
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget