Sudan Crisis: सूडान में संघर्ष के बीच भारत का ऑपरेशन कावेरी, 500 लोगों को पोर्ट तक लाया गया, फ्रांस ने भी की मदद
Operation Kaveri: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमारे जहाज और विमान उन्हें वापस घर लाने के लिए तैयार हैं. हम सूडान में अपने सभी भाइयों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Continues below advertisement
Background
Sudan Crisis: अफ्रीकी देश सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए सरकार ऑपरेशन कावेरी (Operation Kaveri) चला रही है. जिसके तहत 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं. इस बारे में सोमवार (24 अप्रैल) को विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (S Jaishankar) ने ट्वीट कर जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि सूडान (Sudan) में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी चल रहा है. लगभग 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं जबकि अन्य रास्ते में हैं.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आगे लिखा कि हम सूडान में अपने नागरिकों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारे विमान और शिप उन्हें वापस लाने के लिए तैयार हैं. वहीं फ्रांस ने हिंसाग्रस्त सूडान से निकासी अभियान के तहत 5 भारतीय नागरिकों सहित 28 देशों के नगरिकों को बाहर निकाला है.
Continues below advertisement
Tags :
Astro