×

एक्सप्लोरर

Test 20Feb

Test 20Feb

Jaadui Pitara: एजुकेशन सिस्टम को अधिक बेहतर बनाने के लिए सरकार ने नई शिक्षा नीति 2020 लागू की थी. जिसके तहत विभिन्न तरह के बदलाव और नए-नए कार्य किए जा रहे हैं. इसी क्रम में अब बच्चों के लिए एक नया स्टडी मटेरियल जारी किया गया है. जिसे 'जादुई पिटारा' नाम दिया गया. इस 'जादुई पिटारा' को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लॉन्च किया. इस पिटारे की मदद से छोटे बच्चों को काफी बातें सीखने को मिलेंगे. फ़िलहाल 'जादुई पिटारा' फाउंडेशन लेवल के बच्चों के लिए है.

नई शिक्षा नीति के तहत 3 वर्ष से लेकर 8 वर्ष के बच्चों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ अब नई बातें भी सिखाई जाएंगी. जिसकी शुरुआत अब हो चुकी है. जादुई पिटारा एलिमेंट्री लेवल के बच्चों में पढ़ाई के प्रति दिलचस्पी और रुझान बढ़ाने में मददगार साबित होगा. इस पिटारे में बच्चों के लिए खिलौने, कठपुतलियां, दिलचस्प कहानियां मातृभाषा में उपलब्ध कराई जाएगी. इसके आलावा खेल, चित्रकला, नृत्य व संगीत पर आधारित शिक्षा भी जादुई पिटारा में शामिल होगी.

नई शिक्षा नीति के तहत लाए गए इस पिटारे का उद्देश्य बच्चों का समग्र विकास करना है. इसके अलावा शिक्षा का मतलब सिर्फ किताब नहीं ये बताना है. इसलिए इसमें कई अन्य चीजें शामिल की गई हैं. जिनकी मदद से पढ़ाई कराई जाएगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर कहा है कि नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के तहत विकसित जादुई पिटारा 13 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है. उन्होंने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा के अनुरूप, खेल-खिलौनों, कहानियों-पहेलियों, संगीत, नृत्य, चित्रकला और जीवंतता से भरपूर वातावरण से अब नौनिहालों के भविष्य की तैयारी होगी.

ये किया ट्वीट

NCERT ने तैयार किया सिलेबस

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि जादुई पिटारे को तैयार करने के लिए NCF और NCERT की मदद ली गई है. सिलेबस को NCERT ने तैयार किया है. आपको बता दें कि सरकार की तरफ से देश की शिक्षा प्रणाली को बेहतर करने के लिए नई शिक्षा नीति 2020 लाई गई थी. जिसके तहत लगातार कार्य किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- ये डिप्लोमा कोर्स कर लिया तो आईटी सेक्टर में नौकरी पक्की...बीटेक वालों से बेहतर मिलेगी सैलरी

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget