UP Board Result 2023: बड़ी खबर! यूपी बोर्ड ने किया एलान, कल इस समय आ जाएगा परीक्षा का रिजल्ट

UP Board Result 2023 Date: यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट रिलीज होने की तारीख का एलान कर दिया गया है. जारी होने के बाद छात्र इस वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स से रिजल्ट देख सकेंगे.

Continues below advertisement

UPMSP UP Board Result 2023 Date Announced: यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने रिजल्ट रिलीज की तारीख जारी कर दी है. बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रिजल्ट कल दोपहर 1:30 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा. वे छात्र जो इस साल की परीक्षा में बैठे हैं, वे रिलीज होने के बाद नतीजे उत्तर प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए उन्हें यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – upresults.nic.in. इसके साथ ही इस वेबसाइट पर भी परिणाम चेक किए जा सकते हैं – results.upmsp.edu.in.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola