Vidhan Sabha March: 'भाजपा वालों को मार के भूत बना देना है', लाठीचार्ज से पहले दिया गया था ऐसा आदेश? पढ़ें 10 बड़ी बातें
Continues below advertisement
Vidhan Sabha March: 'भाजपा वालों को मार के भूत बना देना है', लाठीचार्ज से पहले दिया गया था ऐसा आदेश? पढ़ें 10 बड़ी बातें
पटना: कोई लाठी की मार से बचने के लिए सिर को पकड़ते हुए भाग रहा है तो कोई हाथ में बीजेपी का झंडा लिए पुलिस से बचकर दौड़ रहा है. पुलिस अपने दोनों हाथों से लाठी लिए पिटाई करने में लगी है. चाहे कोई कार्यकर्ता हो फिर 'माननीय' ही क्यों न हो. यह सब कुछ पटना के डाकबंगला चौराहे पर होता रहा. दिन गुरुवार, तारीख 13 जुलाई और दोपहर का वक्त. बीजेपी के कार्यकर्ता अपनी पार्टी के 'माननीयों' के साथ गांधी मैदान से चल पड़े विधानसभा का घेराव करने के लिए, लेकिन नीतीश सरकार की पुलिस ने डाकबंगला पर ही रोक दिया. यहीं पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. वाटर कैनन से पानी की बौछार की. इससे भी जब हुआ तो लाठीचार्ज कर दिया गया. स्थिति को इससे समझ लें कि इस पूरे हंगामे में बीजेपी के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई. 10 बड़ी बातों से समझिए क्या-क्या हुआ और किसने क्या कहा.
Continues below advertisement