Weather Today Updates: दिल्ली-NCR और यूपी में फिर होगी बारिश, बिहार झारखंड में लौटी हीटवेव! जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है. IMD ने बिहार, बंगाल में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है.

Continues below advertisement

Background

Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. कहीं तेज धूप की तपिश लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. दिल्ली में बीते दिन चार जून की शुरुआत बारिश के साथ हुई जिसकी वजह दिन भर मौसम सुहावना था. 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस हफ्ते कई राज्यों बारिश के आसार हैं तो कई बिहार, झारखंड में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि इस बार मानसून आने में थोड़ी देरी हो सकती है.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola