Atiq-Ahsraf SHot Dead: अतीक-अशरफ की हत्या के तीनों आरोपियों की पुलिस ने रिमांड मांगी है. किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
अतीक और अशरफ की हत्या के आरोपी तीनों शूटर्स की पुलिस कस्टडी रिमांड पर प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. इस कोर्ट में केस से जुड़े वकीलों के अलावा दूसरे मामलों के वकीलों को भी एंट्री नहीं दी जा रही है
Continues below advertisement
Background
गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल की रात प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दोनों भाई उमेश पाल मर्डर केस के मामले में पुलिस कस्टडी में थे और उन्हें चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया था. अस्पताल के बाहर की जब अतीक और अशरफ मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे, तभी पत्रकार के भेष में आए हमलावरों ने ताबडतोड़ गोलियां मारकर दोनों की हत्या कर दी थी. पूरी वारदात कैमरे पर लाइव रिकॉर्ड हो गई थी.
Continues below advertisement