UP Politics: ओम प्रकाश राजभर से बीजेपी के गठबंधन पर भूपेंद्र चौधरी ने दिया बयान, इस बात का किया इशारा
UP Politics: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में ओम प्रकाश राजभर से गठबंधन को लेकर भी ये इशारा किया.
Continues below advertisement
img
Varanasi News: उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी (Varanasi) पहुंचे, जहां एबीपी गंगा से बात करते हुए उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी (BJP) एक विचारधारा से जुड़े लोगों का समूह है और हम एक विचार के आधारा पर प्रदेश और देश में सरकार का संचालन कर रहे हैं. हमारी आस्था, परंपरा, संस्कृति के आधार पर हमारी सरकार चले ये हमारा संकल्प है. हमारा कोई छुपा हुआ एजेंडा नहीं हैं.
Continues below advertisement