Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर सीधी टक्कर से बचे दो विमान, एक कर रहा था टेक ऑफ, उसी वक्त दूसरे फ्लाइट की लैंडिंग
Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर एक विमान को उस समय उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई जब एक दूसरी फ्लाइट लैंड कर रही थी. तत्काल एटीसी ने बड़ा कदम उठाया.
Continues below advertisement
img
Delhi Airport: दिल्ली हवाईअड्डे पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा. विस्तारा एयरलाइंस के एक विमान को उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई थी जबकि एक अन्य विमान उतरने की प्रक्रिया में था. एटीसी के निर्देश के बाद उड़ान रद्द कर दी गई. समाचार एजेंसी एएनआई ने ये जानकारी दी है.
Continues below advertisement
एएनआई के मुताबिक, दिल्ली से बागडोगरा की फ्लाइट यूके725 हाल ही में उद्घाटन किए गए नए रनवे से उड़ान भर रही थी. ठीक उसी समय अहमदाबाद से दिल्ली की विस्तारा फ्लाइट बगल वाले रनवे पर उतरने के बाद उसी रनवे के आखिर की ओर बढ़ रही थी.
Trending News
गुजरात बारिश: किसानों के लिए खुशखबरी, राज्य में 23
'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
TN Budget 2026 Highlights: तमिलनाडु बजट: मुख्यमंत्री विजय द्वारा घोषित शीर्ष 10 योजनाएं! सोने से लेकर लैपटॉप तक!
डीएमके परंतमन: 'एक घर में शेखर बाबू, लाइमलाइट में आए परंतमन' डीएमके में बड़ा बदलाव
बॉस ब्यूटी को उत्पीड़न... शिकायत के साथ FIR दर्ज
र्टिबल का नया लुक, कीमत ने चौंकाया
Continues below advertisement