Dhanbad: धनबाद में फास्ट फूड खाने से 100 से ज्यादा लोग हुए बीमार, अस्पताल में बेड पड़े कम, जमीन पर इलाज
Jharkhand: धनबाद के भोक्ता मेला में चाट खाने से सौ से अधिक लोग बीमार हो गए. इसमें ज्यादातर बच्चे शामिल है. वहीं जैसे ही एक के बाद एक बीमार को अस्पताल में लाया गया तो एसएनएमसीएच में चीख पुकार मच गई.
Continues below advertisement
img
Jharkhand News: झारखंड के धनबाद (Dhanbad) जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मातांड मेले में लोगों को फास्ट फूड खाने से फूड पॉइजनिंग हो गई. दरअसल, मेले में बाजारू चीजें खाने से 100 से ज्यादा बच्चे और महिला, पुरुष फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं. इन सबकी हालत गंभीर होने पर इन्हें धनबाद एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जैसे ही एक के बाद एक बीमार को अस्पताल में लाया गया तो एसएनएमसीएच में चीख पुकार मच गई. मिली जानकारी के अनुसार बलियापुर के कर्मतांड में भोक्ता पूजा का आयोजन किया गया था. इस दौरान वहां मेला भी लगा था, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचे थे.
Continues below advertisement