IPL 2023 Playoffs: कैसे सीज़न में तीसरी बार हो सकती है लखनऊ और बैंगलोर की भिड़ंत, यहां जानिए सारे समीकरण

RCB vs LSG: आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम तीसरी बार आमने-सामने आ सकती हैं. आइए जानते हैं सारे समीकरण, जिससे दोनों के बीच तीसरी भिड़ंत हो सकती है.

Continues below advertisement

RCB vs LSG 3rd Match In IPL 2023: आईपीएल 2023 में 64 लीग मैच खेले जा चुके हैं और अब तक सिर्फ गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है, जबकि बाकी तीन टीमों की तस्वीर अब तक साफ नहीं हो पाई है. तीन पोज़ीशन के लिए सात टीमों में अभी भी लड़ाई जारी है. इसी बीच कई क्रिकेट प्रेमियों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या एक बार फिर विराट कोहली की और आरसीबी और मेंटोर गौतम गंभीर वाली लखनऊ आमने-सामने आ सकती हैं या नहीं.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola