तीन बैठकों में कमेटी बनी, नाम का हुआ ऐलान...क्या पीएम फेस-सीट शेयरिंग होगा I.N.D.I.A. की अगली मीटिंग का एजेंडा?

I.N.D.I.A Meeting: विपक्षी गठबंधन की अब तक तीन बैठकें हुई हैं. हर बैठक में दलों के शामिल होने के साथ गठबंधन की ताकत बढ़ी है. पहली बैठक में 15, दूसरी में 26 और तीसरी में घटक दलों की संख्या 28 हो गई.

Continues below advertisement

I.N.D.I.A Bhopal Meeting: विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की कोऑर्डिनेशन कमेटी ने बुधवार (14 सितंबर) को हुई अपनी पहली बैठक में अगली मीटिंग कहां होगी, बैठक का एजेंडा क्या होगा और लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की आगे की रणनीति जैसे तमाम मुद्दों पर चर्चा की. कमेटी ने फैसला किया है कि अगली बैठक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित की जाएगी. अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते में गठबंधन के घटक दलों के नेता भोपाल में इकट्ठा होकर लोकसभा चुनाव के लिए आगे की रणनीति तैयार करेंगे. विपक्षी गठबंधन की अब तक तीन बैठकें हो चुकी हैं, जिनमें लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मात देने की तैयारियों से पहले गठबंधन में आपसी समन्वय बिठाने की कोशिशें चल रही हैं, क्योंकि अब तक चुनाव को लेकर कोई अहम घोषणा नहीं की गई है.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola