Rajasthan: इस नए विक्षोभ से बदल जाएगा राजस्थान का मौसम, दो दिन बाद और बढ़ेगा तापमान, जानें- कब होगी बारिश

Rajasthan Mausam: राजस्थान में 19 से 21 मई के दौरान अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने व तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हो सकती है. उसके बाद कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है.

Continues below advertisement

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम (rajasthan mausam update) में बड़ा बदलाव हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार आज एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर, जोधपुर, जयपुर व भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं/आंधी(40-50Kmph)  व हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं कल 18 मई को भी आंधी बारिश की गतिविधियां जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में जारी रहने की संभावना है. इसके बाद 19 से 21 मई के दौरान अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने व तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है. एक और नया आंधी बारिश का दौर 22 मई से राज्य में शुरू हो सकती है. . 

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola