Cheque Bounce Case: राजपाल यादव फिर से जाएंगे जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई सजा
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोबारा से जेल जाएंगे. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, 'अंडरटेकिंग का पालन करने के लिए कई मौके दिए गए लेकिन इसका पालन नहीं किया गया.'
Continues below advertisement
LIVE
Background
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोबारा जेल जाएंगे. दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें तीन महीने जेल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही राजपाल यादव पर कोर्ट ने भारी जुर्माना भी लगाया है.
आज 10 जुलाई शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई और हाई कोर्ट ने उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखा.
राजपाल यादव कितने महीने रहेंगे जेल में
हाई कोर्ट ने चेक बाउंस के सभी सात मामलों में तीन-तीन महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई है. कोर्ट ने आदेश दिया कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी, इसलिए उन्हें कुल तीन महीने की ही सजा भुगतनी होगी.
Continues below advertisement
Tags :
News