Wrestlers Protest: नाबालिग पीड़िता के बयान वापस लेने से बृजभूषण सिंह को कितनी बड़ी राहत, लीगल एक्सपर्ट ने दिया जवाब
Wrestlers Protest: एक्सपर्ट ने बताया कि ऐसे मामलों में आरोपी को इस वजह से फायदा मिलता है क्योंकि पीड़िता के बयानों पर ही संदेह खड़ा हो जाता है. कोर्ट में बयान से पलटने का सीधा फायदा आरोपी को होगा.
Continues below advertisement
img
Brij Bhushan Singh Case: बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत मिल सकती है. महिला पहलवानों की तरफ से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप में बृजभूषण पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी, लेकिन अब नाबालिग महिला पहलवान की तरफ से अपना बयान वापस ले लिया गया है. जिसके बाद अब सिंह के खिलाफ दायर एफआईआर से पॉक्सो की धाराओं को हटाया जा सकता है. पीड़िता के बयान वापस लेने के फैसले से बृजभूषण सिंह के केस में क्या असर पड़ेगा आइए समझते हैं
Continues below advertisement