पुणे स्थित ज्वैलरी कंपनी पीएन गाडगिल के आईपीओ के शेयरों की आज लिस्टिंग हो गई है. इसके शेयर आज करीब 74 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए हैं. एनएसई पर इसके शेयर 830 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं और बीएसई पर इसके शेयर 834 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं. पीएन गाडगिल के आईपीओ में इश्यू प्राइस 480 रुपये प्रति शेयर का था.
रिटेल निवेशक को कम से कम 14,880 रुपये लगाने थे और BSE पर इसके हर लॉट में उन्हें 10974 रुपये प्रति लॉट का प्रॉफिट मिला है. वहीं एनएसई पर इसके हर लॉट पर निवेशकों को 10850 रुपये प्रति लॉट का प्रॉफिट मिला है.