INS Vagir: भारतीय नौसेना में कलवरी क्लास सबमरीन यानी पनडुब्बी INS वागीर को आज शामिल किया गया. नौसेना की ताकत को बढ़ाने के लिए आईएनएस वागीर को आज 23 जनवरी के दिन शामिल किया गया. जैसे-जैसे भारतीय सीमाओं की सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ता जा रहा है वैसे ही अब इस सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य, अखंड बनाने की तैयारी भी की जा रही है. अब इसी कड़ी में भारतीय नौसेना की ताकत को और बढ़ाने के लिए आईएनएस वागीर आ गई है.
कलवरी क्लास की पांचवी पनडुब्बी आइएनएस :-
आईएनएस वागीर, कलावरी क्लास की पांचवी सबमरीन है. परियोजना-75 के तहत पहली सबमरीन INS कलवरी को भारतीय नौसेना में दिसंबर 2017, दूसरी सबमरीन INS खंडेरी को सितंबर 2019 में, तीसरी सबमरीन INS करंज को मार्च 2021 में और चौथी INS वेला को नवंबर 2021 में सेवा में शामिल किया गया था. आज आईएनएस वागीर भी हिन्द महासागर की शान बन गई. छठी और आखिरी सबमरीन वाग्शीर को 2023 के अंत तक नौसेना को सौंपे जाने की उम्मीद है.