एक्सप्लोरर

डब्ल्यूएफआई के चुनाव अब सात अगस्त को होंगे: सूत्र

आई से जुड़े सूत्रों ने

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के बहुप्रतीक्षित चुनाव कई बार स्थगित होने के बाद अब सात अगस्त को होंगे।

डब्ल्यूएफआई से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

डब्ल्यूएफआई के चुनाव इससे पहले 11 जुलाई को होने थे लेकिन गौहाटी उच्च न्यायालय ने असम कुश्ती संघ (एडब्ल्यूए) की याचिका के बाद चुनावों पर रोक लगा दी थी। एडब्ल्यूए ने चुनाव प्रक्रिया में प्रतिनिधित्व के अधिकार का आग्रह किया था।

राज्य संघ ने दावा किया था कि वह वोटिंग के अधिकार के साथ डब्ल्यूएफआई से मान्यता का हकदार है और इस संबंध में 15 नवंबर 2014 को अपनी कार्यकारी समिति की सिफारिश के बावजूद राष्ट्रीय महासंघ ने उसे मान्यता देने से इनकार कर दिया।

गौहाटी उच्च न्यायालय ने 25 जून को चुनावों पर रोक लगा दी थी जो मतदाता सूची के लिए नाम भेजने की अंतिम तारीख थी।

उच्चतम न्यायालय ने हालांकि मंगलवार को गौहाटी उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी।

खेल मंत्रालय द्वारा निलंबित किए जाने से पहले डब्ल्यूएफआई ने चुनाव की तारीख सात मई तय की थी।

राष्ट्रीय संस्था के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की नियुक्ति का फैसला करने के बाद खेल मंत्री ने डब्ल्यूएफआई को तुरंत प्रभाव से अपनी सभी गतिविधियां निलंबित करने को कहा था।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आंदोलनकारी पहलवानों के साथ बैठक के बाद कहा था कि डब्ल्यूएफआई के चुनाव 30 जून को होंगे।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इसके बाद घोषणा की थी कि चुनाव चार जुलाई को होंगे लेकिन निर्वाचन अधिकारी ने छह जुलाई की तारीख तय की थी।

मान्यता गंवाने वाली पांच राज्य इकाइयों के वोटिंग की पात्रता का दावा करने के बाद निर्वाचन अधिकारी को 11 जुलाई की नई तारीख देने को बाध्य होना पड़ा जिसमें आगे फिर विलंब हुआ।

भाषा सुधीर पंत

पंत

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
TMC Political Crisis Live: ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट! बागी विधायकों ने स्पीकर से मिलकर TMC पर ठोका दावा
Live: ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट! बागी विधायकों ने स्पीकर से मिलकर TMC पर ठोका दावा
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: महायुति ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, बागियों से की ये अपील
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: महायुति ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, बागियों से की ये अपील
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास  
90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास  
Made in India A Titan Story Review: ये शानदार सीरीज आपको दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी बड़े कमाल तरीके से दिखाएगी 
मेड इन इंडिया ए टाइटन स्टोरी रिव्यू: ये सीरीज दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी कमाल तरीके से दिखाएगी
भारत को तगड़ा झटका देंगे ट्रंप, फिर लगाएंगे टैरिफ, लिस्ट में चीन-बांग्लादेश का भी नाम, पाकिस्तान को छूट?
भारत को तगड़ा झटका देंगे ट्रंप, फिर लगाएंगे टैरिफ, लिस्ट में चीन-बांग्लादेश का भी नाम, पाकिस्तान को छूट?
Viral Video : पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
मानसून को कमजोर कर सकता है अल-नीनो, जानें कौन सी फसलों पर सबसे ज्यादा रहेगा असर?
मानसून को कमजोर कर सकता है अल-नीनो, जानें कौन सी फसलों पर सबसे ज्यादा रहेगा असर?
Embed widget