एमपी के इन 5 शहरों की कायापलट, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, क्या है सीएम मोहन यादव का प्लान?

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की 5 शहरों इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर को मेट्रोपॉलिटन एरिया के रूप में डेवलप करने के लिए एक कानून के प्रस्ताव को मंजूरी दी है,

Continues below advertisement

एक अधिकारी ने इस बाबत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश महानगर क्षेत्र योजना और विकास अधिनियम 2025 के प्रस्ताव को इंदौर के ऐतिहासिक पैलेस में हुई कैबिनेट की मीटिंग में मंजूर किया गया. कैबिनेट ने मध्य प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों के चारों ओर नियोजित विकास के लिए महानगर प्राधिकरण बनाने का निर्णय लिया है. 

Continues below advertisement

इन प्राधिकरणों का अध्यक्ष मुख्यमंत्री 

अधिकारियों ने कहा कि पहले चरण में दो महानगर विकास प्राधिकरण बनाए जाएंगे. पहला महानगर विकास प्राधिकरण इंदौर, उज्जैन, देवास, धार और शाजापुर जिलों के कुछ भागों को मिलाकर बनाया जाएगा, जबकि दूसरा ऐसा निकाय भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा और बियौरा के भागों को मिलाकर स्थापित किया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री इन प्राधिकरणों का अध्यक्ष होगा.

मुख्यमंत्री मोहन यादव क्या कहा?

शहरों के विकास को लेकर लिए गए इस फैसले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "राजबाड़ा में हुई कैबिनेट की बैठक में हमारी सरकार ने दूरगामी और जन कल्याणकारी निर्णय लिए हैं जिनका प्रभाव आने वाले कई सदियों में देखने को मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार कैबिनेट की बैठक राजबाड़ा, इंदौर में आयोजित की गई.

Sponsored Links by Taboola