गिरावट के बाद गोल्ड में रिकवरी का ट्रेंड, जानें आज कहां पहुंची हैं कीमतें

लगातार गिरावट के बाद गोल्ड के दाम में कुछ रिकवरी दिख रही है. लेकिन यह कहना मुश्किल है कि गोल्ड में यह रिकवरी कितनी स्थायी साबित होगी.

Continues below advertisement

बुधवार की गिरावट के बाद गुरुवार को गोल्ड और सिल्वर की फ्यूचर कीमतों में रिकवरी देखने को मिली. अमेरिकी मार्केट में बॉन्ड यील्ड में गिरावट को देखते हुए गोल्ड में निवेश बढ़ा और इसकी कीमतों में रिकवरी हुई. अमेरिका में रिटेल सेल बढ़ी है और मैन्यूफैक्चरिंग एक्टिविटी में भी इजाफा हुआ है. इससे महंगाई में इजाफा हो सकता है. यह स्थिति गोल्ड की कीमतें बढ़ा सकती है क्योंकि गोल्ड में निवेश इस्तेमाल महंगाई की हेजिंग के लिए होता है.

Continues below advertisement

घरेलू मार्केट में गोल्ड में हल्की बढ़त

घरेलू मार्केट में गुरुवार को गोल्ड की कीमतों में इजाफा देखने को मिला. एमसीएक्स में गोल्ड 0.40 फीसदी यानी 187 रुपये बढ़ कर 46,424 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया वहीं सिल्वर फ्यूचर 0.42 फीसदी यानी 293 रुपये बढ़ कर 69,524 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. ग्लोबल मार्केट में बुधवार को गोल्ड पांच दिनों की गिरावट के बाद और नीचे जाने से रुक गया. बुधवार को इसकी कीमत 1784 डॉलर प्रति औंस रही. हालांकि आर्थिक रिकवरी में रफ्तार की वजह से गोल्ड पर प्रेशर बढ़ा है और इसकी कीमतें नीचे आई हैं.

दिल्ली मार्केट में गोल्ड-सिल्वर गिरे

बुधवार को दिल्ली-एनसीआर मार्केट में गोल्ड 717 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 46,102 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया वहीं सिल्वर में 1,274 रुपये की गिरावट आई और यह 68,239 रुपये प्रति किलो पर आ गया. गुरुवार को अहमदाबाद में स्पॉट गोल्ड 46,490 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिका वहीं गोल्ड फ्यूचर 46,451 रुपये पर बिका.

ग्लोबल मार्केट में सोना चढ़ा

इधर ग्लोबल मार्केट में गोल्ड गुरुवार को दो महीने की सबसे बड़ी गिरावट के बाद थोड़ा चढ़ा. गुरुवार को स्पॉट गोल्ड 0.1 फीसदी चढ़ कर 1,777.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. 30 नवंबर को यह 1768.80 डॉलर प्रति औंस पर था. यूएस गोल्ड फ्यूचर 0.3 फीसदी चढ़ कर 1777.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. सिल्वर 0.1 फीसदी के साथ गिर कर 27.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. प्लेटिनम 1.4 फीसदी बढ़ कर 1,271.15 डॉलर पर पहुंच गया.

डिजिटल गोल्ड में अगर करने जा रहे हैं निवेश तो रुककर पहले जान लें ये ‘पेंच’

State Bank Of India Account Opening: घर बैठे Online माध्यम से कैसे SBI में खोल सकते हैं खाता, जानिए- सभी

स्टेप्स

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola