×

एक्सप्लोरर

ग्लोबल कीमतोंं के दबाव में भारत में सोना-चांदी चमका, जानें कितने बढ़े दाम ?

ग्लोबल मार्केट के दबाव में गोल्ड की कीमतें तो घटी हैं, लेकिन इसमें बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है. दरअसल निवेशक महंगाई बढ़ने के साथ ही इसमें निवेश बढ़ाएंगे और इससे इसकी कीमतें ऊपर जाएंगीं.

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में बढ़ोतरी के तर्ज पर भारतीय बाजार में भी इसके दाम में बढ़त दर्ज की गई. पिछले दिनों डॉलर की कीमतों में गिरावट की वजह से गोल्ड की कीमत में थोड़ी बढ़त दर्ज होनी शुरू हुई थी लेकिन बॉन्ड यील्ड बढ़ने की वजह से इसमें निवेश घट गया और इसकी कीमतों पर नियंत्रण हो गया.  यूएस बॉन्ड के यील्ड एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे.  इसलिए गोल्ड से निवेशकों ने हाथ खींचा था और इसके दाम घट गए थे. लेकिन अब इसमें थोड़ी और बढ़ोतरी हुई है.

एमसीएक्स में बढ़े गोल्ड और सिल्वर 

इस बीच, सोमवार को एमसीएक्स में गोल्ड 0.19 फीसदी यानी 90 रुपये बढ़ कर 46,287 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया वहीं. सिल्वर 0.56 फीसदी यानी 388 रुपये बढ़ कर 69,400 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. दिल्ली मार्केट में गोल्ड शुक्रवार को 46,101 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. गुरुवार को गोल्ड की कीमत 46,447 रुपये प्रति दस ग्राम था. फरवरी के इस महीने में सोने-चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव होता रहा है.

ग्लोबल मार्केट में सोना चमका

ग्लोबल मार्केट में पिछले सेशन में गोल्ड सात महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था लेकिन आज इसमें बढ़ोतरी दिखी. स्पॉट गोल्ड 0.3 फीसदी चढ़ कर 1787.31 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया वहीं सिल्वर की कीमत में भी 1.3 फीसदी की उछाल दर्ज की गई और यह 27.56 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. अगस्त, 2020 में भारत में गोल्ड 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया था. इसके बाद से इसकी कीमतों में लगातार गिरावट आई है. सस्ता होने की वजह से इसकी मांग बढ़ गई है.

हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. दरअसल अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार से ग्लोबल इकनॉमी में महंगाई बढ़ेगी. इसलिए निवेशक इसकी हेजिंग के लिए सोना खरीद सकते हैं. यह स्थिति इसकी कीमतों में इजाफा करेगी. यानी सोना अभी थोड़ा महंगा हो सकता है.

सीमा पर तनाव के बाद सरकार की कड़ाई से ड्रैगन को बड़ा झटका, भारत में घटा चीनी निवेश

अगर आप सालाना इतने लाख से ज्यादा पीएफ जमा करते हैं तो एक्सट्रा टैक्स का नियम होगा वापस, वित्त मंत्री ने दिए संकेत

 
View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही

वीडियो

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
08 july 2026
न्यूजीलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, भारत के 1000 रुपये से क्या-क्या खरीद सकते हैं यहां?
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
Reasons Behind Depression: पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा
Reasons Behind Depression: पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा
अपने पुराने यार की मदद करने पहुंचे स्पीकर Om Birla, ठेठ हाड़ौती में की बात- वीडियो वायरल
अपने पुराने यार की मदद करने पहुंचे स्पीकर Om Birla, ठेठ हाड़ौती में की बात- वीडियो वायरल
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार
IITan बाबा की बहन ने इस बात के लिए अपने भाई से मांगी माफी, कहा- 'वो सही रास्ते पर था लेकिन हम ही...'
हन ने इस बात के लिए अपने भाई से मांगी माफी, कहा- 'वो सही रास्ते पर था लेकिन हम ही...'
Embed widget