आधार और अकाउंट से जुड़ा SBI का जरुरी अलर्ट, जानें बैंक ने क्या कहा है?
एसबीआई ने कहा है कि किसी भी तरह की सरकारी सब्सिडी बैंक खाते में पाने के लिए आधार लिंक होना जरूरी है.
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया अलर्ट जारी किया है. एसबीआई ने कहा है कि किसी भी तरह की सरकारी सब्सिडी बैंक खाते में पाने के लिए आधार लिंक होना जरूरी है.
SBI ने ट्वीट कर है, 'हम अपने ग्राहकों को सूचित करना चाहते हैं कि बैंक खाते में आधार नंबर की सीडिंग/लिंकिंग उन ग्राहकों के लिए अनिवार्य है, जो भारत सरकार की ओर से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए किसी भी तरह का फायदा या सब्सिडी पाना चाहते हैं.' बैंक ने यह भी कहा है कि खाते में आधार नंबर की सीडिंग के लिए ग्राहकों को निकटतम SBI शाखा में संपर्क करना चाहिए.
Trending News
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, बैंक के खाते को आधार से लिंक करना अनिवार्य नहीं है लेकिन अगर सरकारी सब्सिडी बैंक खाते में पाना चाहते हैं तो आपको आधार नंबर, खाते में ऐड कराना होगा.
हालांकि फिर भी सरकार की ओर से बैंकों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि 31 मार्च 2021 तक सभी बैंक खाते ग्राहकों के आधार नंबर से लिंक हो जाएं.
एसबीआई के बचत खाते को आधार से 4 तरीकों से लिंक किया जा सकता है- इंटरनेट बैंकिंग से, एटीएम से, एसबीआई एनीवेयर ऐप और ब्रांच में जाकर. आप इनमें से कोई भी एक विकल्प चुन सकते हैं.
यह भी पढ़ें:
पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP के खिलाफ की जमकर नारेबाजी