Justice MR Shah Retired: 'कोई पछतावा नहीं', पीएम मोदी की तारीफ करने वाले जस्टिस शाह ने रिटायरमेंट के बाद कही बड़ी बात

Justice MR Shah Retired: जस्टिस एमआर शाह ने पद पर रहने के दौरान एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेता कहा था. इसे लेकर उन्हें निशाना बनाया गया था.

Continues below advertisement

Justice MR Shah Retired: सुप्रीम कोर्ट के जज एमआर शाह सोमवार (15 मई) को रिटायर हो गए. जस्टिस शाह साल 2018 में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तारीफ के चलते कुछ लोगों के निशाने पर आ गए थे. उन्हें कथित तौर पर सरकार समर्थक कहा गया था. हालांकि, रिटायरमेंट के बाद जस्टिस शाह ने कहा है कि वह आज भी अपने बयान पर कायम हैं और कुछ लोगों की आलोचना की चिंता नहीं करते.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola