पंजाब समाचार जालंधर अमृतसर नेशनल हाईवे पर लांबा गांव चौक के पास उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक कार ट्रक से टकराई और फिर डिवाइडर पर चढ़ गई

जलंधर अमृतसर हाईवे पर कार ट्रक भिड़ंत से अफरातफरी

Continues below advertisement

Punjab News: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लांबा गांव चौक के पास तब अफरातफरी मच गई जब एक कार ट्रक से टकरा गई और फिर डिवाइडर पर चढ़ गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार को भारी नुकसान हुआ, लेकिन सौभाग्य से चालक की जान बच गई और कोई हताहत नहीं हुआ।

Continues below advertisement

टक्कर के बाद कार चालक और ट्रक चालक के बीच हाथापाई हुई, जिससे हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। राहगीरों को बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई। राहगीरों ने घटना की सूचना रामा मंडी पुलिस स्टेशन को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब अमृतसर का निवासी बलविंदर सिंह अपनी कार में खन्ना की ओर जा रहा था। जैसे ही वह लांबा गांव चौक के पास पहुंचा, तो अचानक सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। कार अपना संतुलन खो बैठी और सीधे ट्रक से टकरा गई।

टक्कर के बाद कार पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। चालक खुद को संभालने में सफल रहा और सुरक्षित बाहर निकल आया।

Sponsored Links by Taboola