Edelweiss Mutual Fund: लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 60,000 अंकों के नीचे फिसला

Stock Market Update: लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 60,000 अंकों के नीचे फिसला

Continues below advertisement

Edelweiss Mutual Fund: January 19, 2022 लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई. सेंसेक्स फिर से आज 60,000 अंकों के नीचे जा लुढ़का. निवेशकों के द्वारा की गई मुनाफावसूली के चलते मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 634 अंकों की गिरावट के साथ 59,464 अंकों पर बंद हुआ तो निफ्टी 181 अंकों की गिरावट के साथ 17757 अंकं पर बंद हुआ. हालांकि निचले स्तरों से बाजार ने रिकवरी की है क्योंकि एक वक्त सेंसेक्स 923 अँक और निफ्टी 263 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था. माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में गिरावट की बड़ी वजह ओमिक्रोन मामलों में बढ़ोतरी, विदेशी निवेशकों की बिकवाली रही है. 

Continues below advertisement

23 शेयर्स लाल निशान में हुए बंद
सेंसेक्स के टॉप-30 शेयर्स की बात करें तो आज 7 स्टॉक्स हरे निशान में बंद हुए हैं. इसके अलावा 23 शेयर्स लाल निशान में क्लोज हुए हैं. जिसमें बजाज फिनसर्व के शेयर में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई तो पावर ग्रिड के शेयर में सबसे बड़ी तेजी. 

SN.Scheme NameCurrent NAVPercent Change
1Edelweiss Balanced Advantage Fund - Growth36.41204.82%
2Mirae Asset Hang Seng TECH ETF Fund of Fund Regular Plan - Growth Option9.5631.71%
3Mirae AssetHang Seng TECH ETF Fund of Fund Direct Plan - Growth Option9.5691.7%
4ICICI Prudential Nifty Auto ETF116.79950.71%
5ITI Small Cap Fund - Direct Plan - Growth Option15.88610.46%
6ITI Small Cap Fund - Regular Plan - Growth Option15.22340.45%
7ICICI Prudential Smallcap Index Fund - Direct Plan - IDCW10.51860.23%
8Motilal Oswal Nifty Smallcap 250 Index Fund- Direct Plan22.81910.23%
9ICICI Prudential Smallcap Index Fund - Direct Plan - Growth10.51820.22%
10ICICI Prudential Smallcap Index Fund - Growth10.50290.22%

लाल निशान में बंद हुए ये शेयर्स
बजाज फिनसर्व के अलावा इंफोसिस, टीसीएस, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलसीएल टेक, एचडीएफसी, रिलायंस, विप्रो,  इंडसइंड बैंक, डॉ रेड्डी, एसबीआई, आईटीसी, टाइटन के शेयर में गिरावट देखी गई. 

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola