एक्सप्लोरर

Narayana Murthy: एआई को खतरा नहीं मानते नारायण मूर्ति, बोले- इंसान तकनीक से ज्यादा स्मार्ट

AI and Jobs: इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने कहा है कि पहले भी कई बार तकनीक को समस्या बनाकर पेश किया जा चुका है. मगर, हमने तकनीक को अपना मददगार बनाया है.

AI and Jobs: इंफोसिस (Infosys) के को फाउंडर नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उभार, टेक इंडस्ट्री पर इसके असर और एआई की वजह से नौकरियों पर बने खतरे को लेकर अपनी राय रखी है. नारायण मूर्ति ने कहा कि दुनिया की सबसे ताकतवर चीज इंसान का दिमाग है. पहले भी कई बार तकनीक को इंसान के लिए खतरा बताया गया है. मगर, ऐसा कुछ नहीं हुआ. 

भगवान ने इंसान को बुद्धि जैसी ताकतवर चीज दी 

नारायण मूर्ति ने मनी कंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि भगवान ने इंसान को बुद्धि दी है. यह बहुत ताकतवर चीज है. उन्होंने कहा कि 1975 में कहा जाने लगा था कि केस टूल्स सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की नौकरियां खा जाएगा. मगर, ऐसा नहीं हुआ. इंसानों ने और बड़ी एवं कठिन समस्याओं को चुनौती के रूप में स्वीकारा. इन समस्याओं का समाधान केस टूल्स के पास नहीं था. आगे भी ऐसा ही होगा.

एआई के खतरे को बढ़ा चढ़कर पेश किया जा रहा 

उन्होंने कहा कि नौकरी के लिए एआई को बढ़ा चढ़ाकर खतरा बताया जा रहा है. चर्चा यह नहीं होनी चाहिए कि एआई नौकरियों की जगह ले रही है. हमें इस बारे में सोचना चाहिए कि कैसे एआई को इंसानों की मदद के लिए इस्तेमाल किया जाए. हमें एआई का स्वागत करना चाहिए और उसे अपनी मदद के एक टूल के तौर पर प्रयोग में लाना चाहिए. नारायण मूर्ति ने कहा कि हम स्मार्ट हैं. मुझे पूरी उम्मीद है कि हम एआई को अपना मददगार बनाने में सक्षम होंगे. 

नारायण मूर्ति बोले- इंसान ने तकनीक को पैदा किया

नारायण मूर्ति इससे पहले भी एआई को खतरा मानने से इंकार कर चुके हैं. कुछ महीनों पहले उन्होंने कहा था कि एआई से नौकरियां नहीं जाएंगी. इंसानों का दिमाग तकनीक से आगे हैं. यह तकनीक भी तो आखिरकार इंसानों के दिमाग की उपज है.

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
राबड़ी देवी आवास को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'सरकार को पहले जवाब देना चाहिए कि...'
राबड़ी देवी आवास को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'सरकार को पहले जवाब देना चाहिए कि...'
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
शिया मुस्लिमों पर पाबंदियां क्यों लगा रही अफगानिस्तान की तालिबान सरकार, किस बैन से क्या असर?
शिया मुस्लिमों पर पाबंदियां क्यों लगा रही अफगानिस्तान की तालिबान सरकार, किस बैन से क्या असर?
Train Cancelled: रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत, 6 जून तक इस रूट की दर्जनों ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, देखें लिस्ट
Train Cancelled: रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत, 6 जून तक इस रूट की दर्जनों ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, देखें लिस्ट
Delhi News: जनकपुरी रेप केस में पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में सौरभ भारद्वाज पर FIR, बोले- मुद्दा उठाता रहूंगा
जनकपुरी रेप केस में पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में सौरभ भारद्वाज पर FIR, बोले- मुद्दा उठाता रहूंगा
Embed widget