कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी को वोट चोरी के मुद्दे पर घेरा है. राहुल ने गुरुवार (18 सितंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं वोट चोरी पर जो कुछ भी कह रहा हूं, बहुत जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं. राहुल ने कहा कि मेरे पास इसका सबूत भी है. उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट से कई लोगों के नाम काट दिए गए.

राहुल ने कहा, ''सबसे पह

राहुल ने कहा, ''सबसे पहले, यह हाइड्रोजन बम नहीं है, हाइड्रोजन बम आने वाला है. यह इस देश के युवाओं को यह दिखाने और समझाने में एक और मील का पत्थर है कि चुनावों में किस तरह धांधली की जा रही है.''

वोटर लिस्ट से नाम हटाने को लेकर क्या बोले राहुल

उन्होंने कहा, "कर्नाटक में अलंद एक निर्वाचन क्षेत्र है. किसी ने 6018 वोटों को हटाने की कोशिश की. हमें नहीं पता कि 2023 के चुनाव में अलंद में कुल कितने वोट हटाए गए. ये संख्या 6018 से कहीं ज्यादा है, लेकिन कोई उन वोटों को हटाते हुए पकड़ा गया, और यह संयोग से हुआ. वहां के बूथ लेवल अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का वोट हटा दिया गया है.''

उन्होंने कहा, ''जब उसने जांच की कि उसके चाचा का वोट किसने हटाया. उसे पता चला कि वोट हटाने वाला एक पड़ोसी था. उसने अपने पड़ोसी से पूछा, लेकिन उन्होंने कहा कि मैंने कोई वोट नहीं हटाया. न तो वोट हटाने वाले व्यक्ति को और न ही जिसका वोट हटाया गया था, उसे इस बारे में पता था. किसी और ताकत ने इस प्रक्रिया को हाईजैक कर लिया और वोट हटा दिया."

ले, यह हाइड्रोजन बम नहीं है, हाइड्रोजन बम आने वाला है. यह इस देश के युवाओं को यह दिखाने और समझाने में एक और मील का पत्थर है कि चुनावों में किस तरह धांधली की जा रही है.''