संजय राउत का MNS को करारा जवाब, बोले- शिवसेना के खून में है हिन्दुत्व, राज ठाकरे बन गए हैं बीजेपी का लाउडस्पीकर

संजय राउत ने कहा कि ये जो लाउड स्पीकर बज रहा है आजकल

Continues below advertisement

Sanjay Raut Attacks MNS: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की तरफ से लाउडस्पीकर बंद करने को लेकर जिस तरह की लगातार धमकी दी जा रही है, उसके बाद शिवसेना ने उस पर करारा हमला बोला है. शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि हिन्दुत्व शिवसेना के खून में है, हमें कोई हिन्दुत्व न सिखाए. उन्होंने एमएनएस चीफ राज ठाकरे को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें बीजेपी का लाउडस्पीकर करार दिया. संजय राउत ने कहा कि ये  जो लाउड स्पीकर बज रहा है आजकल (राज ठाकरे) ये भाजपा का ही भोंपू है ये सबको पता है. ईडी की कार्यवाही से अभय मिले इसलिए ये आजकल बीजेपी की भाषा बोल रहे है.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola