एक्सप्लोरर

Alert: SBI ग्राहक ध्यान दें, जल्द कर लें यह काम नहीं तो एलपीजी सब्सिडी हो जाएगी बंद

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है. अगर आपने अपने खाते को आधार से लिंक नहीं करवाया है तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है. एसबीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने ग्राहकों को इस संबंध में अलर्ट जारी किया है.

यदि आप स्टेट बैंक ऑफ (SBI) के खाताधारक हैं और अभी तक आपने अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं किया है, तो समय आ गया है कि आप इस कार्य को बहुत गंभीरता से लें. ऐसा नहीं करने पर आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा और आप बैंक से कुछ खास तरह की राशि नहीं निकाल पाएंगे.

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने ग्राहकों को इस संबंध में अलर्ट जारी किया है. इसका सीधा संबंध प्रत्यक्ष नकद लाभ हस्तांतरण (डायरेक्ट कैश बेनीफिट ट्रांसफर) या सरकार से मिलने वाली सब्सिडी से है. जाहिर है, एसबीआई ग्राहक इनका लाभ नहीं उठा सकते हैं, यदि उन्होंने अपना आधार अकाउंट से लिंक नहीं किया है.

अपने ग्राहकों को इस महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताने के लिए भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक ने ट्वीट किया, "हम अपने ग्राहकों को सूचित करना चाहेंगे कि भारत सरकार से किसी भी प्रकार का नकद प्रत्यक्ष लाभ या सब्सिडी प्राप्त करने के इच्छुक लोगों के लिए आधार कार्ड को खाते से लिंक करवाना अनिवार्य है. ग्राहक आधार कार्ड के साथ अपने खाते को लिंक करवाने के लिए अपनी निकटतम एसबीआई शाखा से संपर्क कर सकते हैं."

चार तरीकों से कर सकते हैं लिंक एसबीआई ग्राहकों को पता होना चाहिए कि चार तरीकों से एसबीआई खाते के साथ आधार को लिंक किया जा सकता है. जो लोग अपना खाता लिंक करना चाहते हैं, वे एसबीआई ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम के माध्यम से और अपनी निकटतम एसबीआई बैंक शाखा में जाकर ऐसा कर सकते हैं.

यदि आपको अपने खाते को आधार के साथ लिंक करना मुश्किल लगता है, तो आप अपने आधार कार्ड की एक तस्वीर अपने बैंक में ले जा सकते हैं, बैंक द्वारा दिए गए फॉर्म भर सकते हैं और इसे अपनी फोटो पहचान, आधार कार्ड के प्रिंटआउट के साथ जमा कर सकते हैं. एसबीआई ग्राहकों को बैंक द्वारा एक एसएमएस के माध्यम से आधार अपडेट के बारे में सूचित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः रोमानिया की ब्यूटी क्वीन का 'बहुत खूबसूरत' होना बना जी का जंजाल, नौकरी से हटाने की बताई वजह मालद्वीप के अलावा इन पांच देशों ने वैक्सीन लगवा चुके पर्यटकों के लिए खोले दरवाजे

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget