शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स एक हजार अंक से अधिक फिसला; निफ्टी 14,900 अंक से नीचे

पिछले सत्र में सेंसेक्स 257.62 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,039.31 अंक पर और निफ्टी 115.35 अंक यानी 0.77 प्रतिशत चढ़कर 15,097.35 अंक पर बंद हुआ था. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने हुए हैं

Continues below advertisement

वैश्विक बाजारों की गिरावट के बीच कई बड़ी कंपनियों के शेयरों के भाव नीचे आने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स एक हजार अंक से अधिक टूट गया. बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स एक समय 49,950.75 अंक पर आ गया था. हालांकि इसने कुछ सुधार दर्ज की और 927.21 अंक यानी 1.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,112.10 अंक पर कारोबार कर रहा था. इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 270.40 अंक यानी 1.79 प्रतिशत नीचे 14,826.95 अंक पर था.

Continues below advertisement

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक में सर्वाधिक तीन प्रतिशत की गिरावट रही. इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, एमएंडएम, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा के शेयरों में भी गिरावट रही. दूसरी ओर, नेस्ले इंडिया, मारुति सुजुकी, एचयूएल और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त में रहे.

पिछले सत्र में सेंसेक्स 257.62 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,039.31 अंक पर और निफ्टी 115.35 अंक यानी 0.77 प्रतिशत चढ़कर 15,097.35 अंक पर बंद हुआ था. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने हुए हैं. उन्होंने गुरुवार को 188.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की दोपहर के कारोबार में ठीक-ठाक गिरावट में था. इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola