Stock Market Updates: गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स आया 50 हजार के स्तर के नीचे

Sensex Crosses 50,000: भारतीय शेयर बाजार ने ऐतिहासिक ऊंचाई को छू लिया है. सेंसेक्स ने 50,000 का स्तर पार कर लिया है. देश के स्टॉक एक्सचेंज के इतिहास में पहली बार ये मुकाम आया है और निवेशकों के लिए ये मौका शानदार है.

Continues below advertisement

Background

STOCK MARKET: भारतीय शेयर बाजार ने ऐतिहासिक ऊंचाई को छू लिया है. सेंसेक्स ने 50,000 का स्तर पार कर लिया है. देश के स्टॉक एक्सचेंज के इतिहास में पहली बार ये मुकाम आया है और निवेशकों के लिए ये मौका शानदार है.

 

सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर बाजार का हाल
सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर सेंसेक्स 266.96 अंकों के उछाल के साथ यानी 0.54 फीसदी ऊपर 50,059.08 का लेवल देखा जा रहा है और इसके साथ ही एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 79.10 अंक यानी 0.54 फीसदी की जबरदस्त तेजी के साथ 14,723.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

 

बैंकिंग शेयरों में शानदार उछाल से मिला सपोर्ट
बैंकिंग शेयरों में शानदार उछाल से शेयर बाजार को भारी सपोर्ट मिला है और इसके जरिए बैंक निफ्टी में भी 32,700 का स्तर पार हो गया है. कारोबार खुलने के शुरुआती 15 मिनट में ही बैंक निफ्टी 158.95 अंक यानी 0.49 फीसदी की बड़ी तेजी के साथ 32,702.65 पर कारोबार कर रहा था.

 

क्यों आ रही है शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी
अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन की ताजपोशी के साथ ही अमेरिकी बाजार में जो शानदार तेजी देखी गई उससे साफ था कि अन्य ग्लोबल मार्केट को भी इसका फायदा मिलेगा और ऐसा ही हुआ. आज प्री-ओपन में ही शेयर बाजार में सेंसेक्स ने 50 हजार का स्तर पार कर लिया और 9.15 बजे जैसे ही बाजार खुला सेंसेक्स ने इस ऐतिहासिक लेवल को पार किया और निवेशक झूम उठे.

 

बाजार में शेयरों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व का शेयर सबसे अधिक करीब चार फीसदी चढ़ गया. बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर भी प्रॉफिट में थे. वहीं दूसरी ओर टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे. रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी से आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 50,000 अंक के पार निकल गया.

 

ये भी पढ़ें

 

बाइडेन-हैरिस के सत्ता संभालने से अमेरिकी बाजार खुश, जीत और शपथ ग्रहण के बीच दर्ज की गई ऐतिहासिक तेजी

 

घोटाले के शिकार PMC बैंक को खरीदने के लिए भारत पे, सेंट्रम ने मिलकर लगाया दांव

Continues below advertisement
15:54 PM (IST)  •  21 Jan 2021

सेंसेक्स आज पहली बार 50 हजार के पार हुआ. हालांकि सेंसेक्स की क्लोजिंग 50 हजार के स्तर के नीचे गिरावट के साथ हुई है. सेंसेक्स 167.36 अंकों की गिरावट के साथ 49624.76 अंक पर हुई. वहीं निफ्टी 54.35 अंक गिरकर 14590.35 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में सेंसेक्स ने 50184.01 का हाई बनाया. वहीं निफ्टी ने 14753.55 का हाई बनाया.
13:32 PM (IST)  •  21 Jan 2021

1 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 380.50 अंक यानी 0.76 फीसदी की उछाल के साथ 50,172.62 पर कारोबार कर रहा है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 104.90 अंक यानी 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 14,749.60 पर कारोबार कर रहा है.
13:27 PM (IST)  •  21 Jan 2021

कपड़ा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रेमंड लिमिटेड के निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर 200 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दे दी है. शेयर बाजारों को भेजी सूचना में रेमंड ने कहा, 'कंपनी के निदेशक मंडल की समिति की 21 जनवरी, 2021 को हुई बैठक में निजी नियोजन के आधार पर 200 करोड़ रुपये तक के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने की अनुमति दी गई.' बीएसई में रेमंड का शेयर 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 339.30 रुपये पर था.
10:33 AM (IST)  •  21 Jan 2021

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 50,126.73 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था. बाद में यह 300.09 अंक या 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 50,092.21 अंक पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 85.40 अंक या 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 14,730.10 अंक पर पहुंच गया. इससे पहले निफ्टी भी 14,738.30 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया था.
Sponsored Links by Taboola