STOCK MARKET Updates: बजट के दिन बाजार में बंपर उछाल, 48600 के स्तर पर सेंसेक्स बंद, निफ्टी 700 अंक तेज

Budget 2021 Stock Market Live Updates: आज बजट पेश होने के दौरान और उसके बाद से ही शेयर मार्केट में उछाल देखने को मिला है. 1671 अंकों के उछाल के साथ सेंसेक्स 47957 पर पहुंच गया है. स्क्रैपेज पॉलिसी ऐलान के बाद ऑटो शेयर में इजाफा देखने को मिला.

Continues below advertisement

Background

Budget 2021 Stock Market Live Updates: देश का बजट आज पेश होने जा रहा है और सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण लोगों की उम्मीदों वाला बजट पेश करेंगी. इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट देखी गई थी लेकिन आज बाजार में तेजी के आसार हैं.

Continues below advertisement
15:49 PM (IST)  •  01 Feb 2021

बजट के दिन सेंसेक्स का हाई 48764.40 अंक रहा. वहीं निफ्टी का हाई 14336.35 अंक रहा.
15:45 PM (IST)  •  01 Feb 2021

सेंसेक्स 2314.84 अंक (5%) बढ़त के साथ 48600.61 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 646.60 अंक (4.74%) बढ़त के साथ 14281.20 के स्तर पर बंद हुई.
14:24 PM (IST)  •  01 Feb 2021

केंद्रीय वित्त मंत्री के घोषणाओं के बाद अशोक लेलैंड में 3.5 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.5 प्रतिशत, टाटा मोटर्स और बजाज ऑटो में 2 प्रतिशत, आयशर मोटर्स में 1.5 प्रतिशत, हीरो मोटोकॉर्प में एक प्रतिशत से ज्यादा और मारुति में एक प्रतिशत उछाल देखने को मिला. निफ्टी पर आटो इंडेक्स में सभी शेयरों में तेजी देखी गई.
14:21 PM (IST)  •  01 Feb 2021

अब शेयर मार्केट में LIC की भी एंट्री होगी. अब आम लोग एलआईसी के शेयर्स खरीद सकेंगे. पैसे की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है.
14:20 PM (IST)  •  01 Feb 2021

आम बजट में की गईं घोषणाओं के बाद निवेशकों की चांदी हुई है. भी चांदी है. आज के बिजनेस में बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर 1,90,35,335.89 करोड़ पहुंच गया. कुछ ही घंटे में चार लाख करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.
12:29 PM (IST)  •  01 Feb 2021

11:57 AM (IST)  •  01 Feb 2021

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि इंश्योरेंस के लिए विदेशी निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा. उन्होंने कहा बैंक में पैसा सुरक्षित रहे इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करेंगे. एलआईसी के लिए आईपीओ की व्यवस्था की जाएगी.
11:52 AM (IST)  •  01 Feb 2021

818 अंकों की बढ़त के साथ सेंसेक्स 47,100 पर पहुंच गया है. स्क्रैपेज पॉलिसी की घोषणा के बाद ऑटो शेयर में उछाल देखने को मिला है.
11:10 AM (IST)  •  01 Feb 2021

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं. बजट शुरू होते ही शेयर मार्केट में उछाल देखने को मिला. इसमें सेंसेक्स करीब 600 अंक ऊपर चढ़कर 46,882 पर पहुंच गया है.
10:56 AM (IST)  •  01 Feb 2021

बजट की शुरुआत से पहले शेयर बाजार में 528 अंक की बढ़त देखी गई है. बीएसई सेंसेक्स 46,814 पर पहुंच गया है. इससे पहले शुरुआती बिजनेस में रुपया अमेरिकी डॉलर की तुलना में 7 पैसे बढ़कर 72.89 के स्तर पर खुला.
10:53 AM (IST)  •  01 Feb 2021

कोरोना काल में फ्री वैक्सीनेशन पर सबकी निगाहें होंगी. लोगों को उम्मीद है कि वैक्सीनेशन का सारा खर्च सरकार उठाएगी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार को वैक्सीन फ्री कर देनी चाहिए.
10:40 AM (IST)  •  01 Feb 2021

एक्सपर्ट्स का मानना है कि किसानों के लिए बजट में काफी कुछ होने वाला है. इसके जरिए आंदोलन कर रहे किसानों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जाएगी. इसके अलावा एजुकेशन और हेल्थ पर भी बजट बढ़ना चाहिए.
10:33 AM (IST)  •  01 Feb 2021

आज के शुरुआती बिजनेस में रुपया अमेरिकी डॉलर की तुलना में 7 पैसे बढ़कर 72.89 के स्तर पर खुला. आज सुबह 10:16 बजे सेंसेक्स में 469.60 अंक की बढ़त के साथ 46,755.37 पर कारोबार कर रहा था.
10:12 AM (IST)  •  01 Feb 2021

इस बार स्वास्थ्य बजट का दायरा बढ़ सकता है. कई सामान पर आयात शुल्क बढ़ सकता है. विदेशी निवेशों को बढ़ाने के लिए कई नियमों में राहत मिल सकती है. डिजिटल एजुकेशन पर कई नई चीजें मिल सकती है. कोरोना सरचार्ज भी लग सकता है. बता दें कि इस बार बजट डिजिटली पेश किया जाएगा. इसके लिए सरकार ने यूनियन बजट के नाम से ऐप भी किया लॉन्च किया है.
10:01 AM (IST)  •  01 Feb 2021

आज के बजट में ऑटो इंडस्ट्री में इंसेंटिव बेस्ड स्क्रैप पेज पॉलिसी के साथ -साथ एग्री, हाउसिंग और इन्फ्रा जैसे क्षेत्रों में सुधार के लिए कई घोषणाएं की जा सकती हैं. इसमें इन्वेस्टर्स को अशोक लेलैंड, एस्कॉर्ट, जेके लक्ष्मी सीमेंट, वर्लपूल इंडिया और LIC हाउसिंग फाइनेंस के शेयर्स में खरीदारी की सलाह होगी.
09:39 AM (IST)  •  01 Feb 2021

आज बजट के दिन शेयर मार्केट में काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. मार्केट की चाल को बजट में प्रमुख सेक्टर से जुड़ीं घोषणाओं पर काफी निर्भर करेगा. आज ऑटो, MSME, डिफेंस समेत इंश्योरेंस कंपनियों के शेयर्स पर नजरें टिकीं होंगी.
09:19 AM (IST)  •  01 Feb 2021

बजट से पहले शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत हुई है. सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ खुला है और 46,692 पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा निफ्टी में भी अच्छी शुरुआत हुई है और ये 115.45 अंक यानी 0.85 फीसदी की उछाल के साथ 13,750.05 पर कारोबार कर रहा है.
09:10 AM (IST)  •  01 Feb 2021

सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर सेंसेक्स 271.59 अंकों की तेजी के साथ 0.59 फीसदी ऊपर चढ़कर 46,557.36 पर कारोबार कर रहा है और इसके अलावा निफ्टी में भी तेजी देखी जा रही है. निफ्टी में 124 अंकों की उछाल के साथ 13758.60 पर ट्रेडिंग चल रही है. इस तरह बजट से पहले शेयर बाजार का सेंटीमेंट अच्छा बना हुआ है निवेशकों को वित्त मंत्री से किन्हीं अच्छे एलान की उम्मीदें हैं.
Sponsored Links by Taboola