एक्सप्लोरर

दिसंबर तिमाही में दोगुना हुआ सन फार्मा का मुनाफा, शेयर चार फीसदी बढ़े

सन फार्मा ने कहा है कि दिसंबर तिमाही में उसका दोगुना मुनाफा साबित करता है कि बढ़ते दवा मार्केट में उसकी स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है.

दिसंबर तिमाही  (2020-21) में सन फार्मा के शुद्ध मुनाफे में दोगुना बढ़त दर्ज की गई है. इस वजह से इस कंपनी के शेयर शुक्रवार को 3.91 फीसदी बढ़ कर 586.45 रुपये पर पहुंच गए. दिसंबर तिमाही में इस दवा कंपनी के शुद्ध मुनाफे में दोगुना बढ़ोतरी हुई और यह 1,852.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. पिछले साल ( 2019-20)  की समान अवधि में शुद्ध मुनाफा 913.52 करोड़ रुपये था.

कोरोना काल में सन फार्मा की दवाओं की बिक्री में जबरदस्त इजाफा 

कोरोना काल के दौरान कंपनी की दवाइयों और हेल्थकेयर प्रोडक्ट की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई. दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू बढ़ कर 8836.78 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 8154.85 करोड़ रुपये हो गया. सन फार्मा के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021 में अपने एक शेयर पर साढ़े पांच रुपये के लाभांश का ऐलान किया है.

कंपनी ने कहा है कि उसका बढ़ता रेवेन्यू यह साबित करता है कि बढ़ते दवा मार्केट में उसकी स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है. कोरोना संक्रमण के दौरान कंपनियों की सप्लाई चेन में दिक्कतें आई थीं लेकिन लॉकडाउन में ढिलाई के साथ भी अब यह धीरे-धीरे खत्म हो रही है.

अच्छा रहेगा फार्मा कंपनियों का वित्तीय प्रदर्शन 

सन फार्मा देश की सबसे बड़ी फार्मास्यूटिकल्स कंपनियों में से एक है. कंपनी का इंटरनेशनल दवा मार्केट में भी अच्छा दखल है. कंपनी का कहना है कि फार्मा सेक्टर कोरोना संक्रमण के दौरान ग्रोथ हासिल करने वालों में प्रमुख सेक्टर रहा है. कोरोना संक्रमण के दौरान कंपनियों की दवा मैन्यूफैक्चरिंग गतिविधियों में जो अड़चन आई थी, वह भी अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है. यही वजह है कि फार्मा कंपनियों को प्रोडक्शन बढ़ा है और उनकी सप्लाई चेन भी सुधरी है. कारोबारी गतिविधयां बढ़ने से इस सेक्टर में अभी और ग्रोथ की संभावना दिख रही है. कई फार्मा कंपनियों ने अच्छा मुनाफा कमाया है.

दिसंबर तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा 67 फीसदी बढ़ा, 33 तिमाहियों का टॉप परफॉरमेंस

कोर सेक्टर के उत्पादन में लगातार तीसरी महीने गिरावट, दिसंबर में 1.3 फीसदी डाउन

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget